Showing posts with label पवित्र__रिश्ता. Show all posts
Showing posts with label पवित्र__रिश्ता. Show all posts

Saturday, 2 June 2018

#_______पवित्र__रिश्ता_________#


#_______पवित्र__रिश्ता_________#
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
"रवि office से घर आते ही पत्नी पूजा से बोला-मुझे तलाक चाहिए..
पूजा तलाक शब्द सुनते ही रो पडी 8साल का रिश्ता दोनों का एक 7 साल का बेटा फिर तलाक क्यों ,

रवि बोला-office मे रेखा से पिछले 6महीने से अफेयर चल रहा हे ओर हम दोनों अब शादी करना चाहते है तलाक दे दो, बदले मे घर दौलत सबकुछ आधा तुम्हारे नाम कर दिया है ,

तलाक ओर जायदाद के पेपर देकर बोला ,पूजा सारी रात रोती रही, अगले दिन सुबह बेटे के स्कूल जाने के बाद पूजा रवि से बोली-मुझे तुमहारी धन दौलत कुछ नही चाहिए तुम्हें मुझसे मुक्ति चाहिए मिल जाएगी

मगर मेरी 3 शर्ते माननी होगी

(1) 30 दिन तक पहले के जैसे पति पत्नी के रूप मे रहेंगे कोई चेहरे पर शिकन नही होगी

(2)हमारे बेटे को तलाक के बारे कुछ पता नही चलना चाहिए

(3) office से आते ही शादी के शुरुआत के दिनो की तरह मुझे गोदी मे उठाकर चूमते हुए पलंग पर बिठाना होगा,

अगर मंजूर हो तो वादा रहा 30 दिन मे तुम्हें मुझसे मुक्ति मिल जाएगी,
रवि बहुत खुश था बगैर पैसे सबकुछ उसके मन मुताबिक हो रहा था ,ओर फिर अगले दिन office से आते ही रवि ने पूजा को गोदी मे उठाया तो बेटा जोरों से तालियां बजाकर हंसने लगा ,

पूजा रवि, बेटा सभी खुश थे
रवि रोज ऐसा करने लगा वादा जो था मगर जबभी वो पूजा को उठाता उसे पूजा का परिवार ओर उसके लिए किए बहुत से काम याद आते मगर रेखा का चेहरा दिमाग मे आते ही भूल जाता ,

20 दिन बाद रवि को ये बातें जबभी याद आती तो मन धिक्कराता उसे खुद पर खीझ आती उसे एहसास था बस कुछ दिन मे इतना मीठा पुराना रिश्ता खत्म हो जाएगा,

आखिर उसे अपनी गलतियों का एहसास होने लगा ओर बेटे का भविष्य का कया होगा यही सोचकर रूह कांपने लगती ,
आखिर वो office मे रेखा को शादी से मना कर देता है बदले मे रेखा सबके सामने उसे थप्पड़ मार देती है ,

रवि रोता मगर अपनी गलतियों की माफी मांगने के लिए घर आता है तो देखता है भीड़ लगी हुई है अंदर जाकर देखा तो पूजा मर चुकी थी
वहां मौजूद डाक्टर ने बताया पूजा को कैंसर था उसे इलाज कि जरूरत थी मैने उसे बताया भी था ओर तुम्हें मिलने को कहा भी था मगर रवि तुमने उसे अस्पताल मे दाखिल कयो नही किया

..खैर उसने ये एक खत तुम्हारे लिए छोडा था खत रवि को दिया जिसपर लिखा था हमारे बेटे को हमारे तलाक के बारे मे ना पता हे ओर ना पता चले कयोकि मे उसकी नजरों मे हमेशा तुम्हारे लिए अपने प्यार जैसा प्यार देखना चाहती हूं..रवि फूट फूट कर रो रहा था ...

दोस्तों ,
जिंदगी के सफर मे गुजर जाते हे जो मकाम वो फिर नही आते ..वो फिर नही आते...
अपने रिश्तों को संभालिए उन्हें भरपूर समय दीजिए ..
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
फ़ोटो

Indian Beautiful

 Indian Beautiful ...