Showing posts with label माँ. Show all posts
Showing posts with label माँ. Show all posts

Wednesday, 28 December 2016

माँ

 
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है

माँ जीवन के फूलों में ख़ुशबू का वास है

माँ रोते हुए बच्चे का ख़ुशनुमा पलना है

माँ मरुथल में नदी या मीठा-सा झरना है

माँ लोरी है, गीत है, प्यारी-सी थाप है

माँ पूजा की थाली है, मंत्रों का जाप है

माँ आँखों का सिसकता हुआ किनारा है

माँ गालों पर पप्पी है, ममता की धारा है

माँ झुलसते दिलों में कोयल की बोली है

माँ मेहंदी है, कुमकुम है, सिंदूर है, रोली है

माँ क़लम है, दवात है, स्याही है,

माँ परमात्मा की स्वयं एक गवाही है

दुनिया की सभी माताओं को प्रणाम करता हूँ
Show less  ·  Translate

Indian Beautiful

 Indian Beautiful ...