Saturday 3 September 2016

किस महीने में क्या नही खाना चाहिए और क्या जरूर खाना चाहिए ---

गलती कुबूल करने और गुनाह छोड़ने में कभी देरी नहीं करनी चाहिए ।
क्योंकि सफर जितना लंबा हो वापसी उतनी ही कठिन होगी।।.


किस महीने में क्या नही खाना चाहिए और क्या जरूर खाना चाहिए ---
चैत में गुड बिलकुल नहीं खाना ,नीम की पत्ती /फल, फूल खूब चबाना।
बैसाख में नया तेल नहीं खाना ,चावल खूब खाएं।
जेठ में दोपहर में चलना मना है, दोपहर में सोना जरुरी है।
आषाढ़ में पका बेल खाना मना है, घर की मरम्मत जरूरी है।
सावन में साग खाना मना है, हर्रे खाना जरूरी है।
भादो मे दही मत खाना, चना खाना जरुरी है।
कुवार में करेला मना है, गुड खाना जरुरी है।
कार्तिक में जमीन पर सोना मना है, मूली खाना जरूरी है।
अगहन में जीरा नहीं खाना , तेल खाना जरुरी है।
पूस में धनिया नहीं खाना, दूध पीना जरूरी है।
माघ में मिश्री मत खाना ,खिचड़ी खाना जरुरी है।
फागुन में चना मत खाना, प्रातः स्नान और नाश्ता जरुरी है।

No comments:

Post a Comment

Indian Beautiful

 Indian Beautiful ...