Tuesday 18 October 2016

पश्चिम में न्यूड योगा की धूम

पश्चिम में न्यूड योगा की धूम

भारत वर्ष में ऋषि मुनियों ने हमेशा योग पर जोर दिया है। आज योग न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी प्रचलित हो रहा है,वैसे हमें इस बात पर गर्व हो सकता है कि भारत से शुरू हुई योग यात्रा विदेशों में भी चलन में आ रही है। लेकिन आपको ये जानकर बिल्कुल भी खुशी नहीं होगी की भारत का योग विदेशों में पहुंचकर न सिर्फ योगा हो गया है बल्कि इसको करने का तरीका भी बदल गया है, जी हां विदेशों में योगा न्यूड होकर करने का चलन बढ़ रहा है। आज न्यूड योगा का चलन यहां व्यवसाय का रूप लेता जा रहा है,अब ऐसे योग सेंटर खोले जा रहे हैं जिनमें योगा न्यूड होकर किया जाता है। फिलहाल न्यूड योगा क्लास सिर्फ पुरुषों के लिए है। यहां कई सेंटर ऐसे हैं भी हैं जहां महिलाएं को सिर्फ अंडर गार्मेंट्स में ही योगा कराया जाता है । इन देशों में अमेरिका कनाडा, यूके, स्पेन, आस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं। योग के इस बदलते रूप को इस तरह भी देखा जा सकता है कि भारत की संस्कृति योगवादी रही है और पश्चिम की भोगवादी इसलिए पश्चिमी देशों ने इसे अपनी भोगवादी और खुली संस्कृति के अनुसार ढाल लिया। यहीं नहीं न्यूड योग का चलन हॉलीवुड की अभिनेत्रियों में देखा जा रहा है।
इन देशों में न्यूड होकर योगा करने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि इससे योगा ज्यादा जल्दी असर दिखाता है और इससे सेक्स क्षमता भी बढ़ती है,वैसे भारत में योगा का प्रचार बाबा रामदेव कर रहे हैं, उन्होंने कहा भी है कि योगा के प्रचार के लिए ग्लैमर जरूरी है लेकिन इससे इतना ग्लैमर जुड़ जाएगा ये तो उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
न्यूयॉर्क के योग स्टूडियो में पुरुषों की न्‍यूड योगा क्‍लास की लोकप्रियता से संकेत लेते हुए, अब इसके आयोजक नग्न योग के सहशिक्षण की पेशकश कर रहे हैं। बोल्ड एंड नेकेड (साहसी और नग्न) योग के नाम से जाने जाने वाले इस योग की पुरुषों और महिलाओं की सहशिक्षण कक्षाओं की समय सारिणी पेश की जाएगी।
मालिकों का कहना कि है यह पेशकश योग प्रशिक्षण के दौरान आरामदेह महसूस करने के लिए है और इस अवस्था में योग करने से आश्‍चर्यजनक आत्मविश्‍वास आता है। अपनी साथी मोनिका वर्नर के साथ स्टूडियो चलाने वाले वो जोस्ची श्‍वार्ज ने कहा कि यह शरीर के प्रति आपके नकारात्मक एहसास से आपको मुक्त करता है और आप खुद को अधिक स्वीकार करने वाले बनते हैं और खुद से गहराई तक जुड़ते हैं। इनकी वेबसाइट पर कहा गया है कि यह खुद को जानने, स्वीकार करने और प्यार करने के लिए है, योग का हिस्सा अपने शरीर का सम्मान करना और उससे जुड़ना है। वर्नर ने बताया कि जब वस्‍त्रहीनता की अवस्था में आपमें ज्यादा आत्मविश्वास आता है, तब कपड़े पहनने के बाद भी आप में उतना ही आत्मविश्वास बना रहता है।
भारत में सदियों से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग किया जाता रहा है। आज भी भारत में योग करने वालों की तादाद लाखों में है। आपने भी योग की सभी विधियों को देखा या किया होगा, पर क्या आपने कभी न्यूड योग के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आपको यकीन करना होगा कि दुनिया में ऎसी जगह भी है जहां न्यूड योग होता है। और वो भी कंबाइंड में यानि कि पुरूष-महिला एक साथ योग करते हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में यह योग एक योगा क्लासेज स्टूडियो में होता है। कुल मिला कर कहा जा सकता है कि जब से योग ने भारत की सरहदें लाँघी है तब से यह मर्यादा की सरहदें भी लाँघ चुका है। अमेरिका में योग का योगा होते-होते अब योग और भोग का समन्वय होने लगा है अर्थात भोगवादी संस्कृति और योगवादी संस्कृति दोनों ही मिलकर विश्व में नया बाजार तलाश करने में जुट गई है। योग पर अब ग्लैमर के रंग के साथ ही सेक्स का रंग इसलिए चढ़ाया जाने लगा है कि योग के सारे आसन और प्राणायाम को एक प्रोडक्ट बनाकर बेचा जा सके। इसीके चलते न्यूड योगा, हॉट योगा और सेक्सी योगा आदि के नाम से जहाँ योगा क्लास संचालित हो रही है

No comments:

Post a Comment

Indian Beautiful

 Indian Beautiful ...